Search

 
 
 

Jamshedpur News: दो नाबालिगों की आत्महत्या से सनसनी, गांव में पसरा मातम

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. एक मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां प्रेम प्रसंग में तनाव के कारण 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी. वहीं बोड़ाम थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों घटनाओं के बाद गांवों में शोक का माहौल है.
 

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. एक मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां प्रेम प्रसंग में तनाव के कारण 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी. वहीं बोड़ाम थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों घटनाओं के बाद गांवों में शोक का माहौल है.

 

शादी समारोह से लौटने के बाद उठाया खौफनाक कदम


गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा गांव निवासी 17 वर्षीय चैतन्य सिंह सोमवार रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. बताया जा रहा है कि उसने दोस्तों के साथ शादी में जमकर डांस भी किया. देर रात वह घर लौटा और अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

 

घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. परिवार के अन्य सदस्य दूसरे गांव में शादी समारोह में गए हुए थे. रात करीब 12:30 बजे जब परिजन वापस लौटे तो चैतन्य को फंदे से लटकता देख परिवार में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

प्रेम संबंध को लेकर तनाव की आशंका


मृतक के पिता रघु सिंह ने बताया कि चैतन्य का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. आशंका जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया. हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

बोड़ाम में जंगल में मिला किशोर का शव


दूसरी घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है. यहां 16 वर्षीय वैद्यनाथ बेसरा का शव घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला. परिजनों के मुताबिक, वैद्यनाथ 10 मई की शाम मेला जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.
अगले दिन ग्रामीणों ने जंगल में उसका शव पेड़ से लटकता देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

फुटबॉल खिलाड़ी था वैद्यनाथ


मृतक के पिता सुनील बेसरा ने बताया कि वैद्यनाथ एक अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. परिवार को अब तक यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसने क्यों की आत्महत्या. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. दोनों घटनाओं के बाद संबंधित गांवों में मातम पसरा हुआ है और लोग इन हादसों से स्तब्ध हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही