Search

 
 
 

Jamshedpur News: ट्यूब गेट पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टाटा स्टील की टीम, 50 से अधिक दुकानदारों ने बांस लगाकर रोकी गाड़ियां

Jamshedpur News: दुकानदारों की मांग है कि निर्धारित जगह के किनारे लगे स्लैब को थोड़ा पीछे किया जाए, ताकि दुकान लगाने के लिए सड़क से पर्याप्त दूरी मिल सके. उनका कहना है कि इससे वे सुरक्षित तरीके से दुकान लगा सकेंगे और सड़क पर भी परेशानी नहीं होगी.
 
विरोध करते दुकानदार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस ट्यूब गेट के सामने मंगलवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गाड़ियों के साथ पहुंची. कार्रवाई की जानकारी मिलते ही 50 से अधिक छोटे दुकानदार मौके पर जुट गए और इसका विरोध शुरू कर दिया. दुकानदारों ने बांस लगाकर कंपनी की गाड़ियों का रास्ता रोक दिया. विरोध के कारण कंपनी की टीम बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट गई.

 

दरअसल  ट्यूब गेट के सामने से दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई पिछले कुछ समय से चल रही है. दुकानदारों के लिए जेम्को से मानिफिट जाने वाले रास्ते में दुकान लगाने के लिए जगह निर्धारित की गई है. हालांकि दुकानदारों का कहना है कि उन्हें जो जगह दी गई है, वह सड़क के बिल्कुल किनारे है. ऐसे में वहां दुकान लगाने पर ग्राहकों और दुकानदारों दोनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें - 

 

दुकानदारों की मांग है कि निर्धारित जगह के किनारे लगे स्लैब को थोड़ा पीछे किया जाए, ताकि दुकान लगाने के लिए सड़क से पर्याप्त दूरी मिल सके. उनका कहना है कि इससे वे सुरक्षित तरीके से दुकान लगा सकेंगे और सड़क पर भी परेशानी नहीं होगी.

 

दुकानदारों के मुताबिक, उन्होंने सोमवार को ही टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट की टीम के सामने अपनी समस्या रखी थी. उन्होंने दुकान हटाने से पहले निर्धारित जगह की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की थी. इसके बावजूद मंगलवार सुबह कंपनी की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गाड़ियों के साथ पहुंच गई.

 

गाड़ियों को मौके पर पहुंचते देख दुकानदारों ने एकजुट होकर विरोध शुरू कर दिया. बड़ी संख्या में दुकानदार सड़क पर उतर आए और बांस लगाकर गाड़ियों को रोक दिया. इसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई.

 

मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी बंटी सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना. दुकानदारों ने उन्हें निर्धारित जगह और सड़क की सुरक्षा को लेकर अपनी मांगों से अवगत कराया.

 

दुकानदारों के विरोध और अपनी मांगों के बीच टाटा स्टील की टीम फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए बिना ही मौके से लौट गई. अब दुकानदारों की मांग है कि पहले दुकान लगाने के लिए निर्धारित जगह में जरूरी बदलाव किया जाए, ताकि सड़क से पर्याप्त दूरी बनी रहे और उसके बाद ही उन्हें वहां दुकान लगाने के लिए कहा जाए. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही