Bihar News : मौसम विभाग ने मंगलवार को पटना समेत राज्य के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है.
इसे भी पढ़ें...
मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने के साथ पूर्वी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इसका असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है. खासकर दक्षिण और मध्य बिहार में बादल छाने के साथ बारिश का दौर बढ़ सकता है.
कैसा रहेगा मौसम
22 सितंबर को भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर में बारिश की संभावना है.
23 सितंबर को तापमान करीब 33 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 23 और 24 को वज्रापात की चेतावनी दी गई है.
25 सितंबर को औरंगाबाद, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गया, मुंगेर, समस्तीपुर, सीवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
बिहार में अब तक 37 फीसदी कम बारिश
मानसून सीजन के दौरान बिहार में अब तक करीब 589.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. सामान्य तौर पर इस अवधि में करीब 931.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. यानी राज्य में अब तक सामान्य से लगभग 37 फीसदी कम बारिश हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

