Search

 
 
 

Jharkhand News : पारा टीचर्स के लिए आकलन परीक्षा, 25 से आवेदन, पास करने पर 10 फीसदी बढ़ेगा वेतन

Ranchi News : जानकारी के मुताबिक, पारा टीचर 25 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन करेंगे. 15 अक्टूबर को आवेदन करने की अंतिम तारीख है. इसके बाद जैक आवेदन करने वाले पार टीचर्स की परीक्षा लेगा. कोई भी पारा टीचर www.jac.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकता है.
 
झारखंड अधिविद्य परिषद

Ranchi News : झारखंड के करीब 40 हजार पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से आकलन परीक्षा लेने की तैयारी पूरी कर ली गई है. जैक ने एक आदेश जारी कर कहा है कि 25 सितंबर से राज्यभर के पारा शिक्षक आकलन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. आकलन परीक्षा को पास करने वाले पारा टीचर्स के मानदेय में 10 प्रतिशत वेतन की बढ़ोतरी की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें...


 

जानकारी के मुताबिक, पारा टीचर 25 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन करेंगे. 15 अक्टूबर को आवेदन करने की अंतिम तारीख है. इसके बाद जैक आवेदन करने वाले पार टीचर्स की परीक्षा लेगा. कोई भी पारा टीचर www.jac.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकता है. 

 

जारी आदेश के मुताबिक सामान्य जाति के पारा टीचर को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपया देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग पारा टीचर को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये देने होंगे. 

 

उल्लेखनीय है कि झारखंड में अब तक दो बार पारा टीचर्स के लिए आकलन परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है. इस बार विभाग तीसरी बार आकलन परीक्षा का आयोजन कर रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही