Jamshedpur : शहर के साकची जेल चौक की रहने वाली शिक्षिका रजनीगंधा दास सड़क हादसे में घायल हो गई. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वह पूर्वी सिंहभूम के एदेलबेड़ा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. उनकी मौत की खबर से शिक्षा जगत और शिक्षक संगठनों में शोक की लहर है.

इसे भी पढ़े..
जानकारी के अनुसार, रजनीगंधा दास रोज की तरह सुबह बाइक से अपने विद्यालय जा रही थीं. इसी दौरान हाईवे पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गईं. हादसा इतना गंभीर था कि उनका हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया. गिरने से उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
रजनीगंधा दास झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की सक्रिय सदस्य भी थीं. उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई. संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. संघ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया और दिवंगत शिक्षिका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment