- रक्षाबंधन पर ओडिशा से आया था घर
Jamshedpur News : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में 17 वर्षीय किशोर शिवम राज की मौत से परिवार में मातम छा गया. शुक्रवार देर रात उसने अपने घर में फांसी लगा ली. परिजनों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई. इसके बाद उसे फंदे से उतारकर तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रेम संबंध को लेकर तनाव की बात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम का किसी युवती से प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि प्रेमिका के रिश्ता खत्म करने के बाद वह मानसिक तनाव में था. इसी तनाव को घटना की वजह बताया जा रहा है. हालांकि, मामले की पूरी स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
ओडिशा में पिता के साथ रहता था शिवम
शिवम अपने पिता के साथ ओडिशा में रहता था और एक गैरेज में काम करता था. करीब तीन दिन पहले वह रक्षाबंधन के लिए अपने घर लौटा था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एमजीएम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल सीतारामडेरा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

