Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हटेंगे

शहर में ऑटो परिचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए साकची ऑटो स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. रूटवार व जोनवार ऑटो स्टैंड विकसित किए जाएंगे, जहां शेड, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
Advertisement
Advertisement
समीक्षा बैठक करते डीसी राजीव रंजन.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर की शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होगी. अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजार व प्रमुख सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था पर चर्चा की गई. निर्णय लिया गया कि सड़क किनारे लगे ठेले-गुमटी व अन्य अतिक्रमणों को हटाया जाएगा. डीसी ने प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

 

शहर में ऑटो परिचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए साकची ऑटो स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. रूटवार व जोनवार ऑटो स्टैंड विकसित किए जाएंगे, जहां शेड, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. प्रशासन ने ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने, किराया सूची प्रदर्शित करने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं.

 

पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए नए पार्किंग स्थलों की पहचान की जाएगी. पीएम मॉल के बाहर पार्किंग को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने व बिंदल मॉल के सामने सर्विस रोड पर पार्किंग रोकने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. वहीं, साकची बाजार में सड़क तक फैले हॉकर्स के अतिक्रमण को हटाकर व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बाजार में यातायात बाधित न हो.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही