Search

 
 
 

Jamtara News: जामताड़ा में 108 नवनियुक्त शिक्षकों की हुई पोस्टिंग, समर्पित भाव से कार्य करने के निर्देश

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा चयनित नव नियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय में पोस्टिंग को लेकर सोमवार को जिला समाहरणालय में ओपन काउंसिलिंग का आयोजन किया गया. जहां कक्षा 1 से 5 तक के कुल 108 शिक्षकों को मेधा क्रमांक के आधार पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत पोस्टिंग की गई.
 
  • शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: DC

Jamtara: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा चयनित नव नियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय में पोस्टिंग को लेकर सोमवार को जिला समाहरणालय में ओपन काउंसिलिंग का आयोजन किया गया. जहां कक्षा 1 से 5 तक के कुल 108 शिक्षकों को मेधा क्रमांक के आधार पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत पोस्टिंग की गई. 


कार्यक्रम का निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा तथा जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने किया. उपायुक्त ने काउंसिलिंग प्रक्रिया का जायजा लेते हुए अभ्यर्थियों से संवाद किया और उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सलाह दी.

 

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षकों का मुख्य दायित्व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया.

 

प्रशासन ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक के लिए चयनित 101 सहायक आचार्यों की ओपन काउंसिलिंग एवं विद्यालय आवंटन प्रक्रिया 9 जून को आयोजित होगी. आयोग द्वारा जारी मेधा सूची के आधार पर ही विद्यालयों का चयन कराया जाएगा. साथ ही अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही