Search

Jamshedpur News : बारीडीह शराब दुकान में चोरी, शेड काटकर 70 हजार ले उड़े

Jamshedpur : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित शराब दुकान में चोरी की घटना सामने आई है. दुकान संचालक के अनुसार, चोरों ने पीछे की तरफ लगे शेड को काटकर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए.
 
प्रतीकात्मक चित्र

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दुकानदार ने बताया कि वह 14 अगस्त की रात दुकान बंद करके घर चला गया था. इसके बाद 16 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे जब दुकान खोली तो पीछे का शेड कटा हुआ मिला.अंदर जाकर जांच करने पर गल्ले में रखी रकम गायब मिली. इसके बाद दुकानदार ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने घटना से संबंधित वीडियो और CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही