Search

 
 
 

Jamshedpur News: टाइल्स दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

मानगो थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 के टाइल्स दुकान में बुधवार देर रात से एसी का कॉपर पाइप और जनरेटर की बैटरी चोरी कर चोर फरार हो गया. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
 

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 के टाइल्स दुकान में बुधवार देर रात से एसी का कॉपर पाइप और जनरेटर की बैटरी चोरी कर चोर फरार हो गया. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

 

दुकान संचालक मोहित शाह गुरुवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान में लगे एसी का कॉपर पाइप काट दिया गया है. जांच करने पर पता चला कि जनरेटर में लगी बैटरी भी गायब है. इसके बाद उन्होंने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.

 

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर

सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दुकान परिसर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहा है. फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. दुकान संचालक के अनुसार चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही