Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी में लाखों की चोरी, नगद व जेवर लेकर चोर फरार

Jamshedpur : थाना क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी ब्लॉक संख्या 76/02/01, रोड नंबर-3 स्थित गणेश पूजा मैदान के पास रहने वाले राजा राव के घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : थाना क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी ब्लॉक संख्या 76/02/01, रोड नंबर-3 स्थित गणेश पूजा मैदान के पास रहने वाले राजा राव के घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर से लाखों रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर और समाजसेवी मुदिता सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

 

मामले की सूचना तुरंत बागबेड़ा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ चोरी से जुड़े हर पहलू की पड़ताल शुरू कर दी है. 

 

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने और रात में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. वहीं थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही