Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : कपाली ओपी पुलिस पर आदिवासी युवती को पीटने का आरोप

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की एक आदिवासी युवती ने कपाली ओपी पुलिस पर पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद आदिवासी समाज में आक्रोश है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
Advertisement
Advertisement

Saraikela :  चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की एक आदिवासी युवती ने कपाली ओपी पुलिस पर पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद आदिवासी समाज में आक्रोश है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

जानकारी के अनुसार, अल्पना माहली का आरोप है कि 15 जून को उन्हें एक लापता युवती के संबंध में पूछताछ के लिए फोन कर कपाली ओपी बुलाया गया था. युवती का कहना है कि पूछताछ के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया.

 

आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई.  घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. 

 

आदिवासी समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

 

हालांकि, इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामले की सत्यता और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही