Search

 
 
 

Jamshedpur  News : घर का दरवाजा खोल नकदी, जेवर समेत कई सामान लेकर चोर फरार

Jamshedpur News :पार्वती के अनुसार, चोर घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने के गहने, गैस सिलेंडर, दो बोरी चावल, दाल, तेल, आलू और घर में रखे अन्य सामान चोरी कर ले गए.पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ अकेले रहती हैं. परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है. वह ठेला लगाकर छोटी दुकान चलाती हैं और इसी से परिवार का खर्च उठाने के साथ बेटी की पढ़ाई कराती हैं.
 
कदमा में चोरी

Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र में रहने वाली पार्वती के घर को चोरों ने निशाना बनाया. यह घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है. उस समय पार्वती अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थीं. दरवाजे पर आवाज सुनकर जब उनकी नींद खुली और बाहर आकर देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था. घर का सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती चीजें गायब थीं.

 

 

पार्वती के अनुसार, चोर घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने के गहने, गैस सिलेंडर, दो बोरी चावल, दाल, तेल, आलू और घर में रखे अन्य सामान चोरी कर ले गए.पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ अकेले रहती हैं. परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है. वह ठेला लगाकर छोटी दुकान चलाती हैं और इसी से परिवार का खर्च उठाने के साथ बेटी की पढ़ाई कराती हैं.

 

पीड़िता का कहना है कि उनके साथ चोरी की यह तीसरी घटना है. इससे पहले उनका मोबाइल फोन और ठेला भी चोरी हो चुका है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने की बात कही है.

 

पार्वती ने भावुक होकर कहा कि घर में मां-बेटी ही रहती हैं. रोज ठेला लगाकर किसी तरह परिवार चलाती हैं. त्योहार के समय घर में चोरी होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही