Search

 
 
 

Jamshedpur News : दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व नकदी लेकर फरार हुए चोर

परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने देर रात एक दुकान को निशाना बनाया. अभिषेक हेल्थ केयर भवन के नीचे संचालित दुकान का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए और हजारों रुपये के सामान के साथ नकदी लेकर फरार हो गए.
 

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने देर रात एक दुकान को निशाना बनाया. अभिषेक हेल्थ केयर भवन के नीचे संचालित दुकान का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए और हजारों रुपये के सामान के साथ नकदी लेकर फरार हो गए.

 


दुकान संचालक पशुपति ने बताया कि रोजाना की तरह जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर प्रवेश करने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि दुकान से दो गैस सिलेंडर, पांच पेटी कोल्ड ड्रिंक और गल्ले में रखी नकदी गायब थी. इसके अलावा चोर अन्य सामान भी खंगालकर चले गए.

 

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस


घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है, ताकि चोरी से जुड़ी कोई जानकारी मिल सके.

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही चोरी की घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही