Search

 
 
 

Jamshedpur News : साकची में बंद क्वार्टर का ताला तोड़ 3 लाख नकद व जेवरात ले भागे चोर

जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी नॉर्थ काशीडीह का है. यहां बंद पड़े एक क्वार्टर का ताला तोड़कर चोर करीब 3 लाख रुपये नकद और सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी नॉर्थ काशीडीह का है. यहां बंद पड़े एक क्वार्टर का ताला तोड़कर चोर करीब 3 लाख रुपये नकद और सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

 

Uploaded Image

कमरे में बिखरा सामान.


जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना 16 जुलाई को बाराद्वारी नॉर्थ काशीडीह सब्जी मैदान के पास रहने वाले चौधरी ब्रह्म नारायण राम के क्वार्टर संख्या एल-53 में हुई. उस समय घर बंद था. इसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 3 लाख रुपये नकद व सोना-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए.

 


घटना की लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने छह दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने जांच तेज कर दी है. गुरुवार को पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाकर उनकी जांच शुरू की. थाना प्रभारी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआई सुजीत कुमार को सौंपी है. पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही