Jamshedpur News : जमशेदपुर के सोनारी ए रोड के पास एक महिला अर्चना श्रीवास्तव से चेन छिनतई की घटना हुई थी. इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल को पुलिस ने बिरसानगर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है.
इसे भी पढ़ें
घटना बीते 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे की है. महिला अपने घर लौट रही थी. ईसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली थी. भागने की हड़बड़ाहट में आरोपियों की बाइक एक अन्य छोटे वाहन से टकरा गई. इसके बाद वे अपनी बाइक (JH05CN3650) छोड़कर कदमा की तरफ पैदल ही भाग निकले थे.
इस मामले में पुलिस दो आरोपियों पंकज हरपाल व रोहित मुर्मू को 6 अगस्त को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. तीसरा आरोपी रोहित कर्मकार फरार चल रहा था. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ आदित्यपुर, बिरसानगर, टेल्को, बिष्टुपुर व सोनारी थाने में छिनतई और अन्य अपराध के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

