Search

 
 
 

Jamsedpur News : धालभूमगढ़ में अवैध बालू लदे सात हाईवा जब्त

Jamsedpur News : जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने रात करीब एक बजे से सुबह सात बजे तक वाहनों की जांच की. जांच के दौरान सातों हाईवा के चालक बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान नहीं दिखा सके. इसके बाद खनन विभाग की टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर धालभूमगढ़ थाना के हवाले कर दिया.
 
अवैध बालू खनन

Jamsedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स ने घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में देर रात से सुबह तक जांच अभियान चलाया. इस दौरान धालभूमगढ़ क्षेत्र से अवैध बालू लदे सात हाईवा वाहनों को जब्त किया गया.

 

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने रात करीब एक बजे से सुबह सात बजे तक वाहनों की जांच की. जांच के दौरान सातों हाईवा के चालक बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान नहीं दिखा सके. इसके बाद खनन विभाग की टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर धालभूमगढ़ थाना के हवाले कर दिया.

 

जब्त किए गए हाईवा के नंबर JH05DP 5145, JH05DR 3886, JH05EB 3034, JH09AT 6401, JH05CW 5059, JH01DB 8588 और JH01DY 7953 हैं. खनन विभाग की ओर से सभी मामलों में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों और वाहन संचालकों में हड़कंप है. जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और बिना वैध दस्तावेज के परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही