Search

Jamshedpur News : हिमांशु हत्याकांड के बाद फिर शुरू हुई ट्रैफिक चेकिंग, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

Jamshedpur : हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बंद कर दी गई ट्रैफिक चेकिंग दोबारा शुरू हो गई है. शुक्रवार से बिष्टुपुर, साकची समेत शहर के कई व्यस्त इलाकों में पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया. पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

हिमांशु की हत्या व उनके साथी प्रत्युष सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद शहर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली थी. घटना के बाद कई प्रमुख चौराहों पर नियमित ट्रैफिक जांच बंद हो गई थी, जिससे लोगों के बीच सवाल उठने लगे थे. अब पुलिस ने दोबारा जांच अभियान शुरू कर स्थिति को सामान्य बनाने की पहल की है.

शुक्रवार को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात व अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक करती नजर आई. साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर अधिक जोर दिया गया है, लेकिन शनिवार से अभियान में सख्ती बढ़ा दी जाएगी. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान समेत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें. पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करने से न केवल कार्रवाई से बचा जा सकेगा, बल्कि सड़क हादसों पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही