Jamshedpur News: सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों से लोगों को बचाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर जागरूकता अभियान चलाया. ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बाइक चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सलाह दी गई. पुलिस ने लोगों को समझाया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.
इसे भी पढ़ें:
अभियान के तहत ट्रैफिक थाना की टीम ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी. पुलिसकर्मियों ने बाइक चालकों को हेलमेट वितरित किए और इसके महत्व के बारे में बताया. साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया गया. पुलिस ने चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें.
ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोट लगने का खतरा हेलमेट पहनने से काफी हद तक कम हो जाता है. इसलिए बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की आदत डालनी चाहिए. स्थानीय लोगों ने भी ट्रैफिक पुलिस के प्रयास की सराहना की. कहा कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिल सकती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

