Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, अवैध वसूली के आरोप में दो ASI निलंबित

पुलिस विभाग ने ट्रैफिक जांच के दौरान कथित अवैध वसूली के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है.  जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दो सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है. दोनों मामलों की जांच ट्रैफिक डीएसपी स्तर से कराई गई थी, जिसके बाद एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई का आदेश दिया.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :  पुलिस विभाग ने ट्रैफिक जांच के दौरान कथित अवैध वसूली के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है.  जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दो सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है. दोनों मामलों की जांच ट्रैफिक डीएसपी स्तर से कराई गई थी, जिसके बाद एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई का आदेश दिया.

 

पहला मामला साकची थाना क्षेत्र का है. बताया गया कि बीते 8 मई थाना गेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक चालक को प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने की बात कहकर रोका गया. आरोप है कि साकची ट्रैफिक थाना में तैनात एएसआई शिवशंकर पासवान ने चालक से रुपये की मांग की. 

 

चालक के पास नकद नहीं होने पर उसे एक दुकानदार के खाते में ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा गया. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए. इसके बाद एएसआई शिवशंकर पासवान को निलंबित कर दिया गया.

 

दूसरा मामला टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास का है. यहां जुगसलाई ट्रैफिक थाना में पदस्थापित एएसआई जय कुमार दास पर एक बाइक चालक से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा. जनगणना कार्य से जुड़े शिक्षक का आरोप था कि सभी वैध दस्तावेज दिखाने के बावजूद उन्हें काफी देर तक रोके रखा गया और बाद में जुर्माने के नाम पर बड़ी रकम मांगी गई.

 

शिक्षक ने विधायक संजीव सरदार से फोन पर बात कराने की कोशिश की. लेकिन एएसआई ने बात करने से इनकार कर दिया. सूचना मिलने पर विधायक खुद मौके पर पहुंचे. बाद में शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई और आरोप सही पाए जाने पर एएसआई जय कुमार दास को भी निलंबित कर दिया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही