Palamu : जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार दोपहर छतरपुर प्रखंड कार्यालय गेट के सामने हुए सड़क हादसे में पारा शिक्षक राजेश भारद्वाज की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा करीब एक बजे हुआ. बताया जा रहा है कि एफसीआई का एक तेज रफ्तार ट्रक ने राजेश भारद्वाज को कुचल दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. हादसे के बाद कुछ देर के लिए वहां तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

