Search

 
 
 

Jamshedpur News : बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराया ट्रेलर, चालक घायल

बिष्टुपुर में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया. एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया. हादसा उस वक्त हुआ, जब चालक ने अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश में वाहन पर से संतुलन खो बैठा.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया. एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया. हादसा उस वक्त हुआ, जब चालक ने अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश में वाहन पर से संतुलन खो बैठा. 

 

Uploaded Image

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य सड़क पर अचानक ट्रक के सामने एक बाइक आ गई थी. उसे बचाने की कोशिश में चालक ने तेजी से स्टेयरिंग मोड़ी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर डिवाइडर से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 


इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक घायल हो गया, जबकि बाइक सवार को खरोच तक नहीं आई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाते ही मौके पर पहुंची बिष्टुपुर थाना पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए एमजीएम (MGM) अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटवाया.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही