Search

 
 
 

Jamshedpur News: विश्व पर्यावरण दिवस, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठी और व्यापक मुहिम दिखी. प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती के कुशल नेतृत्व में प्रखंड के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया.
 

Himangshu karan

Baharagora: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठी और व्यापक मुहिम दिखी. प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती के कुशल नेतृत्व में प्रखंड के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए प्रकृति की रक्षा का संकल्प दिलाया गया.

 

इस विशेष मौके पर सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के तहत पौधरोपण किया गया. जहां जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे रोपे. इस पूरे कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कोऑर्डिनेटर और क्षेत्र की जल सहियाओं की सक्रिय भूमिका रही. जिन्होंने न केवल खुद पौधे लगाए बल्कि ग्रामीणों को जल संरक्षण और हरियाली के बीच के गहरे संबंध को भी समझाया.

 

बीडीओ केशव भारती ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा पूरे समाज का सामूहिक कर्तव्य है और आज प्रत्येक पंचायत में दिखा यह जन-उत्साह बहरागोड़ा को और अधिक हरा-भरा व स्वस्थ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा. प्रशासन, विभाग और जनता के इस साझा प्रयास ने इस आयोजन को बेहद सफल और प्रेरणादायक बना दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही