Search

 
 
 

Jamshedpur News:  बहरागोड़ा में गुरुजी शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई. झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Himangshu karan

Baharagora: मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई. झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

 

Uploaded Image

गुरुजी शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

 

इस अवसर पर असित मिश्रा ने शिबू सोरेन के आजीवन संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य के गठन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए जो ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी, उनके त्याग और सामाजिक सरोकारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

 

इसे भी पढ़ें:


इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रो. श्याम मुर्मू, निर्मल दुबे, मिंटू पाल, गुरुचरण मांडी, मुखिया पानसोरी हांसदा, रासबिहारी साहू, सुमित माईती, रिंकू माईती, जीत वाहन राउत, बिशु ओझा, जगदीश राय, बापी साहू, यदुपति राणा, बुद्धदेव साहू और समीर सोरेन सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही