Search

 
 
 

Jamshedpur News : बाइक सवारों को बचाने में पेड़ से टकराया ट्रक, हादसा टला

टाटानगर के खासमहल इलाके में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया.तेज रफ्तार ट्रक अचानक सामने आए दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया.
 

Jamshedpur : टाटानगर के खासमहल इलाके में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया.तेज रफ्तार ट्रक अचानक सामने आए दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी की जान नहीं गई.

 

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 4 बजे की है. ट्रक (संख्या JH05DL 3966) खासमहल क्षेत्र से गुजर रहा था. इसी दौरान चालक के सामने अचानक दो बाइक सवार आ गए. उन्हें बचाने के लिए चालक ने तुरंत ट्रक मोड़ा, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क के बीच स्थित पेड़ से जा भिड़ा. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं. आसपास मौजूद लोगों ने उसकी मदद की. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बावजूद यातायात अधिक प्रभावित नहीं हुआ और कुछ ही देर में वाहनों की आवाजाही सामान्य कर दी गई.पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ. मामले की जांच जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही