Search

 
 
 

Jamshedpur News: ट्रक चालक पर चापड़ से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित टीआरएफ कंपनी के पास सोमवार देर रात एक ट्रक चालक पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच की बताई जा रही है. बदमाशों ने चालक से मोबाइल फोन और नकदी लूटने की कोशिश की. विरोध करने पर चापड़ से हमला कर उसे घायल कर दिया.
 

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित टीआरएफ कंपनी के पास सोमवार देर रात एक ट्रक चालक पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच की बताई जा रही है. बदमाशों ने चालक से मोबाइल फोन और नकदी लूटने की कोशिश की. विरोध करने पर चापड़ से हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरग्राम निवासी जय प्रकाश रजक के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़े..

 

जानकारी के अनुसार, जय प्रकाश रजक मुन्ना झा ट्रांसपोर्ट का ट्रक (OD 09 A 3243) चलाता है. बताया जाता है कि वह अपने ट्रक के पास मौजूद था. तभी एक वाहन से तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे. चालक को  पिस्टल व चापड़ दिखाकर  मोबाइल फोन और नकदी की मांग की. विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

हमले के बाद जय प्रकाश रजक किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भागने में सफल रहा. इसी दौरान गश्त कर रही बर्मामाइंस थाना पुलिस की नजर उस पर पड़ी. पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक चालकों और ड्राइवर यूनियन के सदस्य बर्मामाइंस थाना पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही