Search

 
 
 

Jamshedpur News: भुइयांडीह में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रक

शहर के भुइयांडीह इलाके में गुरुवार को एक सड़क हादस हो गया. सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई. हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
 

Jamshedpur : शहर के भुइयांडीह इलाके में गुरुवार को एक सड़क हादस हो गया. सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई. हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, राहत की बात यह कि इसमें कोई भी जानहानी नहीं हुई है.

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अपने रास्ते से गुजर रहा था. इसी दौरान सामने से एक बाइक आ गई.जिसको बचाने के लिए चालक ने अचानक ट्रक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद ट्रक का अगला हिस्सा और बॉडी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Uploaded Image

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और चालक की मदद की. घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही