Search

 
 
 

Saraikela news : आदित्यपुर पेट्रोल पंप पर मारपीट मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष दशहरा के दौरान पेट्रोल पंप पर हुई जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है
 

Saraikela  : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष दशहरा के दौरान पेट्रोल पंप पर हुई जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेमटी बस्ती निवासी पिंटू कुमार और रोहन गुप्ता के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से दोनों फरार थे और उनकी लगातार तलाश की जा रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष दशहरा के दौरान एक पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट में दोनों आरोपियों का नाम सामने आया था. इस मामले में जानलेवा हमला समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 307 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं, पिंटू कुमार और रोहन गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही