Search

 
 
 

Jamshedpur News : सोनारी में महिला से चेन छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सोनारी में एक बुजुर्ग महिला अर्चना श्रीवास्तव से सोने की चेन छिनतई मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो आरोपियों पंकज हरपाल उर्फ हेनरी और रोहित कुमार मुर्मू को गिरफ्तार किया है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस.

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी में एक बुजुर्ग महिला अर्चना श्रीवास्तव से सोने की चेन छिनतई मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो आरोपियों पंकज हरपाल उर्फ हेनरी और रोहित कुमार मुर्मू को गिरफ्तार किया है. दोनों को तकनीकी साक्ष्य, जब्त बाइक के दस्तावेज व गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक बरामद कर ली है.

 


पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे अर्चना श्रीवास्तव सोनारी के H-रोड के पास पैदल अपने घर जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. भागने के दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर एक वाहन से टकरा गई. इसके बाद दोनों आरोपी बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले थे. पुलिस ने घटनास्थल से बाइक जब्त कर ली थी.


पुलिस की टीम ने बाइक के दस्तावेज, तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे पंकज हरपाल उर्फ हेनरी और रोहित कुमार मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया. दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है. पंकज हरपाल के खिलाफ बिष्टुपुर, टेल्को, आदित्यपुर, सिदगोड़ा व बिरसानगर थाना में चोरी, छिनतई, लूट के कई मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं, रोहित कुमार मुर्मू के खिलाफ गोविंदपुर, टेल्को, गोलमुरी व साकची थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही