Search

 
 
 

Jamshedpur News : कदमा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घायल युवक का रिम्स में चल रहा इलाज

कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल सोना और कृष्णा सोना के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश में जुटी है.

 

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात रामजनमनगर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान आरोपियों ने संजय तांडी के मुंह पर सटाकर गोली मार दी. गोली लगने से संजय गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया. फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है.

 

घटना के बाद घायल की बहन संतोषी तांडी ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में पड़ोसी अनिल सोना उर्फ रिंकू और कृष्णा सोना पर गोली मारने का आरोप लगाया गया.शिकायत के आधार पर कदमा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के प्रयास में जुटी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही