Search

 
 
 

Jamshedpur News : फर्जी पुलिस बन युवक से लूटपाट मामले में दो गिरफ्तार

एमजीएम थाना प्रभारी मो. माजिद उद्दीन ने बताया कि 10 सितंबर को आरवीएस एकेडमी, डिमना के पास अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक बिरेन दास को केस मैनेज करने का झांसा दिया.
 
मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur news : एमजीएम थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर युवक से लूटपाट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कोलकाता निवासी बंटी गुहा और जमशेदपुर के मानगो का इम्तियाज खान शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी एमजीएम थाना प्रभारी मो. माजिद उद्दीन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को आरवीएस एकेडमी, डिमना के पास अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक बिरेन दास को केस मैनेज करने का झांसा दिया. उसे बुलाकर गोलमुरी में एक सुनसान स्थान पर ले गए. वहां उसे डरा-धमकाकर उसके पास से 25,060 रुपये नकद, बाइक और दो मोबाइल फोन लूट लिए.


इस संबंध में बिरेन दास ने 13 सितंबर को एमजीएम थाना में मामला दर्ज कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बंटी गुहा के खिलाफ कदमा, सीतारामडेरा समेत अन्य थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही