Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी गांव में खेलप्रेमियों और युवाओं के भारी उत्साह के बीच दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला धानघोरी और बागडीहा की टीमों के बीच हुआ.
इसे भी पढ़ें:
इस कड़े मुकाबले में धानघोरी की टीम ने जीत हासिल की. इस अवसर पर मुखिया राम मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है, जिससे क्षेत्र में खेल भावना और आपसी भाईचारे को एक नया आयाम मिलेगा.
टूर्नामेंट आयोजन के दौरान ग्राम प्रधान सुराई मुर्मू, माणिक चंद्र मुर्मू, सुशील मुर्मू, सुनील मुर्मू, आकाश टुडू, चुनू टुडू, जासेन टुडू, अजय टुडू, बाजुन टुडू, माणिक टुडू, शुभेंदु हांसदा, कान्हू राम मुर्मू, अकील टुडू, भीम टुडू, जगन्नाथ टुडू, आनंद टुडू, मार्शल टुडू, विश्वजीत राणा और शुकरा पातर समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

