Jamshedpur News : जमशेदपुर के जुगसलाई की रहने वाली नेहा परवीन को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजन अस्पताल लेकर निकले थे. दो अस्पतालों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया. इसके बाद एमजीएम अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ऑटो में बच्चे को जन्म दिया.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के मुताबिक, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन नेहा को पहले जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि दोनों जगह महिला को भर्ती नहीं लिया गया. इसके बाद परिजन उसे ऑटो से एमजीएम अस्पताल लेकर जाने लगे. एमजीएम अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में नेहा ने ऑटो में बच्चे को जन्म दिया.
एमजीएम अस्पताल पहुंचने पर गायनिक विभाग की नर्स तुरंत नीचे पहुंची और जच्चा और नवजात को संभाला. दोनों को तत्काल गायनिक विभाग के प्रसव कक्ष में ले जाया गया. वहां दोनों का इलाज शुरू किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

