Search

 
 
 

Jamshedpur News : DD बार हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, SIT की कार्रवाई जारी

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. मामले की जांच कर रही विशेष टीम (SIT) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई शहरों में लगातार छापेमारी कर रही है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. मामले की जांच कर रही विशेष टीम (SIT) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई शहरों में लगातार छापेमारी कर रही है.

 

इसे भी पढ़े..

 

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है. इसी दौरान बागबेड़ा इलाके से भाजपा से जुड़े एक कार्यकर्ता समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. हालांकि जांच में अब तक हिरासत में लिए गए कुछ युवकों का हत्याकांड से सीधा संबंध सामने नहीं आया है. पुलिस नामजद आरोपी अमित लोहार के भाई से भी पूछताछ कर चुकी है. जांच एजेंसी कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी बारीकी से जांच कर रही है.

 

 

इधर, डीडी बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी के बाद SIT ने उनसे जुड़े कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच भी तेज कर दी है. शुक्रवार देर रात पुलिस ने चांडिल स्थित होटल हवाना में छापेमारी की और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज, कमरों और जरूरी दस्तावेजों की जांच की. होटल प्रबंधन और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई. पुलिस नीरज सिंह के आवास पर भी नजर बनाए हुए है.

 

 

इस बीच नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह ने पुलिस कार्रवाई को अदालत में चुनौती दी है. उन्होंने बिना वारंट घर में प्रवेश कर तलाशी लेने और दो कार जब्त करने पर आपत्ति जताते हुए याचिका दायर की है. अब अदालत के आदेश के बाद इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी.

 

 

वहीं, हत्याकांड में नामजद आरोपी नीरज सिंह की जमानत याचिका पर 6 जुलाई को सुनवाई होगी. इसके अलावा पुलिस द्वारा उनके हथियार लाइसेंस को रद्द करने के मामले में भी अदालत ने संबंधित थाना से रिपोर्ट तलब की है.

 

पुलिस के अनुसार, हिमांशु सिंह हत्याकांड में अब तक तीन नाबालिग समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल की तलाश जारी है और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही