Search

 
 
 

Jamshedpur News : मानगो में 4 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur News : जमशेदपुर शहर के मानगो में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. युवकों के पास से 68 पुड़िया ब्राउन शुगर (4.93 ग्राम) बरामद किया गया है. बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने उनके पास से 530 रुपये नकद भी बरामद किए हैं.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार की शाम ऑपरेशन प्रहार के तहत की. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. एएसपी (मुख्यालय-1) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम ने रात करीब आठ बजे छापेमारी कर दो युवकों को पकड़ा. तलाशी में उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान मनमीत सिंह और आनंद राज विद्यार्थी के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही