Search

 
 
 

Jamshedpur News : कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News :मृतकों की पहचान धतकीडीह मुखी बस्ती निवासी सुभाष कर्मकार (20) और कपाली की झोपड़ी बस्ती निवासी लाया मुखी (19) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल से डोबो की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पांडे ढाबा के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही सफेद रंग की कार (जेएच 02 बीएन 3464) से जोरदार टक्कर हो गई.
 
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Jamshedpur News :डोबो में गुरुवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. कार और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है.

 

मृतकों की पहचान धतकीडीह मुखी बस्ती निवासी सुभाष कर्मकार (20) और कपाली की झोपड़ी बस्ती निवासी लाया मुखी (19) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल से डोबो की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पांडे ढाबा के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही सफेद रंग की कार (जेएच 02 बीएन 3464) से जोरदार टक्कर हो गई.

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही कपाली ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

 

दोनों की हालत बेहद गंभीर देखते हुए एएसआई मुन्ना राय ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और पुलिस के पीसीआर पेट्रोलिंग वाहन से ही दोनों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है. फिलहाल हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

 

पुलिस का कहना है कि अनुसंधान पूरा होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी. इधर, दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कम उम्र में जवान बेटों को खोने से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर डोबो और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही