Search

 
 
 

Jamshedpur News: सड़क निर्माण नहीं होने पर अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर रोपा धान

लंबे समय से जयपूरा से जुगडीहा के बीच कच्ची सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों से अनोखे तरीके से विरोध जताया है. लोगों ने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया. ग्रामीण एक साल पहले शिलान्यास होने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज है.
 

Himangshu karan

Baharagora: लंबे समय से जयपूरा से जुगडीहा के बीच कच्ची सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों से अनोखे तरीके से विरोध जताया है. लोगों ने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया. ग्रामीण एक साल पहले शिलान्यास होने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज है. बारिश में लोगों का इस सड़क से पैदल चलना दुभर हो गया है.

 

इसे भी पढ़ें:


ग्रामीणों ने मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खेडूआ पंचायत के जयपूरा में लगातार बारिश के कारण कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी जयपूरा से जुगडीहा मुख्य कच्ची सड़क की बदहाली से तंग आकर सड़क पर धान की रोपाई कर दी. 


ग्रामीणों का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व शिलान्यास होने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है. कई बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदीप दलाई, विश्वजीत दास, अरुण दास और जानूराम दलाई समेत दर्जनों ग्रामीणों ने यह अनोखा कदम उठाया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही