Search

 
 
 

Jamshedpur News : MGM अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए हंगामा, 2-2 साल से भटक रहे आवेदक

एमजीएम (MGM) अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ.
 

Jamshedpur: एमजीएम (MGM) अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. लंबे समय से प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहे आवेदकों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने काउंटर पर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. विवाद बढ़ता देख सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा, जिसके बाद अस्पताल उपाधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

 

दो-दो साल से भटक रहे आवेदक, नहीं बन रहे कागजात

 
अस्पताल पहुंचे लोगों ने गंभीर आरोप लगाया हैं कि महीनों और सालों से चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें टालमटोल कर लौटा दिया जाता है. सोनारी निवासी सुरबाला देवी ने बताया कि वह दो साल से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रही हैं. यही स्थिति मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदकों की भी है, जहां मुटुक महतो के परिजनों ने 15 जनवरी को निधन के बाद भी अब तक कागजात न मिलने की बात कही.

 

काउंटर पर मदद न मिलने से भड़का विवाद

 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा आवेदन पत्र भरने में सहायता मांगने और कर्मचारियों के इनकार करने पर बहस शुरू हुई. देखते ही देखते अन्य पीड़ित भी वहां जुट गए और बदहाली को लेकर विरोध करने लगे. हालांकि बाद में पहुंचे अस्पताल उपाधीक्षक ने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई और लंबित सभी प्रमाण पत्रों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का सख्त निर्देश दिया.

 

पुराने मामलों में अब भी बनी हुई है परेशानी


अस्पताल के सूत्रों की मानें तो हाल के महीनों (अप्रैल के बाद) के आवेदनों पर तेजी से काम हो रहा है. लेकिन छह महीने या उससे अधिक समय से अटके पुराने मामलों के निपटारे में अब भी गंभीर तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें आ रही हैं, जिसके कारण आम जनता को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही