Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : कदमा में महिला की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टर पर एनेस्थीसिया का ओवरडोज देने का आरोप

कदमा स्थित एक निजी अस्पताल में गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के लिए भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान सोनारी निवासी 40 वर्षीय अर्चना सिंह के रूप में हुई है. महिलाकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
  • ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया देने के बाद बिगड़ी तबीयत

Jamshedpur :  कदमा स्थित एक निजी अस्पताल में गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के लिए भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान सोनारी निवासी 40 वर्षीय अर्चना सिंह के रूप में हुई है. महिलाकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. 

 

परिजनों के अनुसार, अर्चना सिंह को गॉल ब्लैडर में पथरी की शिकायत थी. गुरुवार सुबह उन्हें ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोप है कि सर्जरी शुरू होने से पहले उन्हें बेहोशी (एनेस्थीसिया) की दवा दी गई, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. 

 

हालत गंभीर होने पर अस्पताल के डॉक्टर उन्हें एंबुलेंस से तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले गए, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.  घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया.

 

परिवार का कहना है कि अर्चना सिंह पूरी तरह सामान्य हालत में खुद चलकर अस्पताल पहुंची थीं. ऐसे में ऑपरेशन शुरू होने से पहले उनकी तबीयत अचानक कैसे बिगड़ी, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

 

मामले को लेकर कदमा थाना में लिखित शिकायत भी दी गई है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है.   

 

वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का कहना है कि मरीज की मौत बेहद दुखद है, लेकिन प्रथम दृष्टया इलाज में किसी तरह की लापरवाही की पुष्टि नहीं हुई है. आईएमए के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही