Search

 
 
 

Jamshedpur News: स्कूल का पेड़ काटने पर हंगामा, मुखिया ने डीसी से की शिकायत

मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बिना अनुमति के वर्षों पुराने आकाशिया व पोटास के पेड़ काटने और एक पुरानी सरकारी बिल्डिंग को ध्वस्त करने का मामला गरमा गया है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Himangshu karan

Baharagora: मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बिना अनुमति के वर्षों पुराने आकाशिया व पोटास के पेड़ काटने और एक पुरानी सरकारी बिल्डिंग को ध्वस्त करने का मामला गरमा गया है. मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू और स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे पर्यावरण और छात्र-हित के खिलाफ बताया है.

Uploaded Image
 
मुखिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के उपायुक्त (डीसी) और वन विभाग को पत्र लिखकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. दूसरी ओर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एचएम) छोटा भुजंग टुडू ने सफाई देते हुए कहा कि पेड़ पूरी तरह सूख चुका था और उससे नए भवन की छत पर लगातार गंदगी फैल रही थी, जिससे सुरक्षा और साफ-सफाई को ध्यान में रखकर ही उसे कटवाया गया है. फिलहाल, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही