Search

 
 
 

Jamshedpur News : कोवाली में छात्रा की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने निकाली रैली

जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में 17 वर्षीय छात्रा सोमवारी पुराण की मौत का मामला अब तूल पकड़ रहा है. कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव में छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला था. मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
 
प्रदर्शन करते ग्रामीण.

Jamshedpur News: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में 17 वर्षीय छात्रा सोमवारी पुराण की मौत का मामला अब तूल पकड़ रहा है. कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव में छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला था. मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए.

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


ग्रामीण हाथों में सोमवारी की तस्वीर लेकर गांव में घूमे और "सोमवारी को न्याय दो" के नारे लगाए गए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि सोमवारी की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है.
परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार, शव के पास से एक पत्र मिला था. इसमें सोनू नाम के एक युवक का जिक्र होने की बात कही जा रही है. ग्रामीणों ने पुलिस से उक्त युवक की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है. हालांकि, पत्र और उसमें लिखी बातों की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है. ग्रामीणों ने सोमवारी के मोबाइल फोन की भी गहन जांच की मांग की है. 


प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से सभी पहलुओं की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की. कहा कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जल्द न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन में ग्राम प्रधान गोपाल पुराण, स्थानीय युवक सुजीत पुराण, सोमवारी की मां अनीता पुराण, पंचायत की मुखिया दुखनी माई सरदार और हल्दीपोखर की मुखिया देवी कुमारी भूमिज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही