Search

 
 
 

Jamshedpur News: जगन्नाथपुर पावर सब स्टेशन पर उपद्रवियों का तांडव, परिसर में की तोड़फोड़

जगन्नाथपुर पावर सब स्टेशन (PSS) में 35 से 40 अज्ञात लोगों की उग्र भीड़ ने परिसर में घुसकर सरकारी संपत्ति की जमकर तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर व हेल्पर के साथ मारपीट की.
 

Baharagora (Himangshu karan): जगन्नाथपुर पावर सब स्टेशन (PSS) में 35 से 40 अज्ञात लोगों की उग्र भीड़ ने परिसर में घुसकर सरकारी संपत्ति की जमकर तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर व हेल्पर के साथ मारपीट की. हिंसक घटना के बाद से बिजली विभाग के कर्मचारियों में भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल है.


बेनाशोली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति जोड़ने के लिए साइड लाइन शटडाउन नहीं दिए जाने के विवाद को लेकर हुए इस अचानक हमले में उपद्रवियों ने कार्यालय की कुर्सियां, टेबल और इलेक्ट्रिक कूलर तोड़ डाले. जिसके बाद कनीय अभियंता अमीर हमजा के बयान पर बरसोल थाना में केस नंबर 17/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.


थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है, वहीं दूसरी ओर भयभीत बिजली कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों से पीएसएस परिसर की सुरक्षा बढ़ाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही