Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड में मानुषमुड़िया से सोनाकड़ा तक जाने वाली लगभग चार किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क बीते कई सालों से बेहद जर्जर स्थिति में है. जिससे सोनाकड़ा, पांकलो, धानघोरी, सिजुआ, सरडीहा, बालीडीहा और जाम जुरकी सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों व स्कूली छात्रों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें:
पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग के बीचों-बीच स्थित एक पुलिया बुरी तरह टूट चुकी है और उसमें बने गहरे गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. वहीं हल्की बारिश होते ही पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगता है.
जिसपर स्थानीय ग्रामीण चिन्मय नायक, परमेश्वर नायक, हराधन चंद, कृष्णा पलाई, सुखलाल बास्के, विश्वजीत पातर, आशुतोष पातर, परान गोप, दुखित राम गोप, हिमांशु नायक, लालटू पातर, रामू चंद, सुमन मंडल और रंजीत गोप ने बताया कि वे वर्षों से सड़क और पुलिया की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है.
ग्रामीणों ने हादसे को रोकने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए जल्द से जल्द इस सड़क व पुलिया का पुनर्निर्माण कराने की मांग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

