Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: बेनासोली काजू जंगल में हाथियों की धमक से ग्रामीणों में डर, वन विभाग अलर्ट

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बेनासोली काजू जंगल में आधा दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के डेरा डालने से मानुषमुड़िया व आसपास के ग्रामीणों भारी दहशत है. ग्रामीणों के मुताबिक, भोजन-पानी की तलाश में हाथियों का झुंड रात के अंधेरे में मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर आ धमकते हैं
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बेनासोली काजू जंगल में आधा दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के डेरा डालने से मानुषमुड़िया व आसपास के ग्रामीणों भारी दहशत है. ग्रामीणों के मुताबिक, भोजन-पानी की तलाश में हाथियों का झुंड रात के अंधेरे में मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर आ धमकते हैं, जिससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है बल्कि आसपास के किसानों की धान की फसल पर भी बर्बादी का संकट मंडरा रहा है. 

 

इसे भी पढ़ें:


वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उन्हें सुरक्षित तरीके से घने जंगलों की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी है, साथ ही विभाग ने लोगों को रात के समय बेहद सतर्क रहने और हाथियों को बिल्कुल न उकसाने की सख्त चेतावनी दी है. प्रशासन से हाथियों की इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने की गुहार लगाते हुए स्थानीय ग्रामीण फिलहाल डर के साये में जीने और पूरी तरह सतर्क रहने को मजबूर हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही