Search

 
 
 

Jamshedpur News : काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन घायल

Jamshedpur news : जानकारी के अनुसार, रविवार रात काशीडीह इलाके से प्रतिमा विसर्जन जुलूस गुजर रहा था. इसी दौरान शुभम नामक युवक ने जुलूस से आगे निकलने के लिए रास्ता मांगा. इसी बात को लेकर जुलूस में शामिल कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शुभम के साथ मारपीट की गई.
 
इलाके में पुलिस तैनात

Jamshedpur News : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-13 के पास रविवार रात प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. रास्ता मांगने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इसी दौरान चापड़ से हमला किए जाने की बात सामने आई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, रविवार रात काशीडीह इलाके से प्रतिमा विसर्जन जुलूस गुजर रहा था. इसी दौरान शुभम नामक युवक ने जुलूस से आगे निकलने के लिए रास्ता मांगा. इसी बात को लेकर जुलूस में शामिल कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शुभम के साथ मारपीट की गई.

 

इसके बाद शुभम ने अपने मोहल्ले के कुछ युवकों को इसकी जानकारी दी. कुछ देर बाद दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान धारदार हथियार चापड़ से हमला कर दिया गया.

 

हमले में जय कुमार यादव, सोनू यादव और कुंभ यादव घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जय कुमार यादव का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. उसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. वहीं, सोनू यादव और कुंभ यादव को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है.

 

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. किसी तरह की दोबारा अप्रिय घटना न हो, इसके लिए इलाके में क्यूआरटी तैनात कर दी गई है. पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है.

 

पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के कारणों की भी जांच कर रही है. फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही