Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : दो कारों में जोरदार टक्कर, कई लोग घायल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. जुबली पार्क के सामने स्थित गोलचक्कर के पास सुबह करीब 9 बजे दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. जुबली पार्क के सामने स्थित गोलचक्कर के पास सुबह करीब 9 बजे दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

जानकारी के अनुसार हादसे में एक किआ कार (नंबर JH03F761) और दूसरी मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (नंबर JH05DH4339) शामिल थीं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद एक कार करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद शुरू की.

 

हादसे के दौरान दोनों कारों के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि एयरबैग खुलने की वजह से कार में सवार लोगों की जान बच गई. हालांकि दुर्घटना में दोनों वाहनों में बैठे कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही