Jamshedpur News: पोटका थाना क्षेत्र के हाता बिरसा चौक पर रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रहे ट्रक के चालक गिरीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक के परखचे उड़ गए.
इसे भी पढ़ें:
दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पोटका पुलिस की मदद से घायल चालक गिरीश प्रसाद को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉ. सत्यनारायण भगत ने उनका प्राथमिक उपचार किया.
डॉक्टरों ने गिरीश प्रसाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया. वहीं, दूसरे ट्रक के चालक के फरार होने के कारण दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. सूचना मिलने के बाद पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार ट्रक चालक और दुर्घटना में शामिल दूसरे वाहन की पहचान करने में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

