Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: डेढ़ साल से नौकरी का इंतजार, अनुकंपा नियुक्ति की मांग लेकर परिवार पहुंचा जेएनएसी कार्यालय

Jamshedpur: पोटका प्रखंड की रहने वाली गौरी बारले अपने बेटे कुमार बारले को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के लिए पिछले डेढ़ साल से प्रयास कर रही हैं.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: पोटका प्रखंड की रहने वाली गौरी बारले अपने बेटे कुमार बारले को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के लिए पिछले डेढ़ साल से प्रयास कर रही हैं. परिवार का आरोप है कि सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने के बावजूद अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिससे उन्हें लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

 

 

मंगलवार को गौरी बारले अपने पुत्र और झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय पहुंचीं. उनका कहना था कि विभाग द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज पहले ही जमा किए जा चुके हैं. इनमें जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कागजात शामिल हैं. इसके बावजूद मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया.

 

 

परिवार ने आरोप लगाया कि जब वे मामले की जानकारी लेने जेएनएसी कार्यालय पहुंचे तो संबंधित अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे. इससे परिजनों और उनके समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली. उनका कहना है कि लंबे समय से इंतजार के बावजूद उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है.

 

 

परिवार के समर्थन में झामुमो महिला जिला अध्यक्ष बारी मुर्मू, उज्वल दास, कुमार बास्के, संतोष हो और सूरज गौड़ भी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति में हो रही देरी के कारण परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहा है. उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.

 

 

परिजनों के अनुसार, इस मामले पर जिला अनुकंपा समिति की बैठक में चर्चा भी हो चुकी है. हाल ही में विभाग की ओर से जारी पत्र में अभ्यर्थी को मूल प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. विभागीय पत्राचार में यह भी कहा गया है कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

 

 

कुमार बारले का कहना है कि सभी आवश्यक कागजात पहले ही जमा किए जा चुके हैं, लेकिन अब अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है. परिवार ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द निर्णय लेकर अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है. उनका कहना है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार के लिए यह नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण है. फिलहाल मामले में अंतिम निर्णय जिला अनुकंपा समिति और संबंधित विभागीय अधिकारियों के स्तर पर लिया जाना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही