Search

 
 
 

Jamshedpur News: कीचड़ भरे सड़क पर चलना मुश्किल, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानियां

बहरागोड़ा के बाजार क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से चारों तरफ जलजमाव की स्थिति बन गई है. वहीं कीचड़ भरे सड़क ने राहगीरों को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है. ग्रामीणों ने इस दुर्दशा का सीधा जिम्मेदार भू-माफियाओं की मनमानी कार्यशैली को ठहराया है.
 

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा के बाजार क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से चारों तरफ जलजमाव की स्थिति बन गई है. वहीं कीचड़ भरे सड़क ने राहगीरों को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है. ग्रामीणों ने इस दुर्दशा का सीधा जिम्मेदार भू-माफियाओं की मनमानी कार्यशैली को ठहराया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं ने प्राकृतिक नालों, पारंपरिक जल-निकासी के रास्तों को अवरूद्ध और अवैध रूप से प्लॉटिंग व अनियंत्रित निर्माण कार्य कर दिया है. जिससे बारिश के पानी का स्वाभाविक बहाव पूरी तरह बंद हो गया है.

 

जल निकासी का रास्ता नहीं बचने के कारण गंदा पानी सड़कों और आवासीय बस्तियों में भर रहा है, जिससे हर साल मानसून के दौरान स्थानीय लोगों को जलजमाव का सामना करना पड़ता है. इस गंभीर समस्या से राहत पाने के लिए ग्रामीणों ने अब प्रशासन से क्षेत्र में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही