Search

 
 
 

Jamshedpur News : परसुडीह में विधवा के साथ दुष्कर्म, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा पुराना बस्ती नीचे टोला में एक विधवा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. विधवा ने अपने भतीजे टुश तियू पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा पुराना बस्ती नीचे टोला में एक विधवा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. विधवा ने अपने भतीजे टुश तियू पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.

 


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 12 जुलाई की रात की है. उसने परसुडीह थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की. जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी टुश तियू के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई.


पुलिन से गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया. कोर्टे में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. इस मामले की जांच परसुडीह थाना के एसआई जेम्स एक्का कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही